हिन्दी में ब्लॉग-लेखन के फायदे :
April 24, 2006 at 12:05 am | In हास्य-व्यंग्य | Leave a Commentमेरे हिसाब से हिन्दी में ब्लॉग-लेखन के यह फायदे है:
- बहुत कम सम्भावना है कि आपका बॉस हिन्दी में 'गूगल' करके आपके ब्लॉग तक पहुँच जाएगा!
- 'इंडिया' वालों को लगेगा कि अनिवासी भारतीयों को अपनी भाषा पर इतना गर्व और प्रेम है, तो शायद उन्हें भी कुछ प्रेरणा मिलेगी।
- आप 'भेड़चाल' से बाहर रहकर अपनी भाषा, अपने शब्दों में अपने विचार रखेंगे, जो कि एक 'टार्गेटेड ऑडिएंस' तक पहुंचेगी – गूगल के 'ऐडवर्ड्स' की तरह|
- आपके 'फेमस' होने और/अथवा ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने की सम्भावना अधिक बढ़ जाती है (अंग्रेज़ी की अपेक्षा।
- हिन्दी का प्रचार-प्रसार और सेवा करने का मौक़ा मिलता है – एक तीर से दो शिकार की तरह!
- भाभीजी यह ब्लॉग कम (या नहीं) देखेंगी , और आपके द्वारा लिखे गये भूतपूर्व (या करेंट) प्रेम-प्रसंगों पर उनकी नज़र जाने की सम्भावना कम हो जाती है। उनके टिप्पणी करने की सम्भावना और भी कम हो जाती है (हिन्दी टंकण और भी कठिन है)।
Blog at WordPress.com. | Theme: Pool by Borja Fernandez.
Entries and comments feeds.
