हालिडे शापिंग – पैसे कैसे बचाएँ
December 17, 2006 at 1:43 am | In Uncategorized | 4 Comments- पैसे खर्च न करें
- यदि #1 संभव न हो तो नं ३ से 10 तक आज़माएं
- सभी बड़े स्टोर्स और निर्माताओं की वेबसाइट पर जाकर उनकी ई-मेल मेलिंग लिस्ट में सब्स्क्राइब करें। मेरा अनुभव है कि आजकल ई-मेल मार्केटिंग में अधिक डील्स/कूपन्स मिल रहे हैं।
- ‘डील्स’ की वेब्साइटों’ पर नज़र रखें (slickdeals.net, edealinfo.com, deals2buy.com इत्यादि)। इनकी आर एस एस फ़ीड्स सब्स्क्राइब कर लें।
- रविवारीय अख़बार में आने वाले कूपनों को प्रयोग करने की आदत डालें। याद रखें के कुछ स्टोर मैन्युफ़ैक्चर कूपनों को २ य ३ गुना भी करते हैं (सावधान रहें कहीं वस्तु की कीमत बढ़ा तो नहीं दी गई है)
- बड़े स्टोर्स में सप्ताहन्तों के बजाय वीकडेज़ में जो सेल लगती है, उसमें अक़्सर भाव बहुत कम रहतें हैं।
- यह कहा जाता है कि २४ दिसम्बर की शाम को वस्तुओं केभाव सबसे अधिक रहते हैं – अपनी गिफ़्ट शापिंग इससे पहले खत्म कर लें।
- २६ दिसंबरकी सेल पर नज़र रखिये। इस दिन चीज़ों के दाम बहुत गिरने की सम्भावना है – बहुत से लोग अगले वर्ष के लिये इस दिन वस्तुएं खरीद लेते हैं।
- सम्भव हो सके तो अपनी ‘विश लिस्ट’ बना लें और लिख लें कि आपका ‘टार्गेट प्राइस (उचित मूल्य) क्या है।
- आप इस बारे में अपने विचार हमें बताएं।
आज का विचार
December 17, 2006 at 1:03 am | In Uncategorized | 2 Comments“यदि हममें (प्रयत्न करने के बाद) थोड़ी सी भी ऊर्जा बाक़ी है – तो इसका मतलब है कि हमने अपने कार्य को ठीक ढंग से नहीं किया”
- रोले़क्स घड़ी के एक विज्ञापन से
Blog at WordPress.com. | Theme: Pool by Borja Fernandez.
Entries and comments feeds.