नए साल के ‘रिज़ाल्यूशन्स’
December 31, 2006 at 1:20 am | In मनोरंजन, समसामयिक, हास्य-व्यंग्य | 7 Commentsचूंकि आप अपने ‘रिज़ाल्यूशंस’ की लिस्ट बना ही रहे हैं तो मैंने आपकी सहायता के लिये नीचे एक सूची दी है, जो कि आप (हर साल) उपयोग में ला सकते हैं -
१. ब्लागिंग बन्द!
२. रोज़ ‘जिम’ (व्यायाम-कक्ष) / ‘योगा’ या सुबह की सैर के लिये जाना
३. ‘डाइट’ पर ‘कंट्रोल’ करना – मिठाइयाँ और ‘जंक फ़ूड’ इत्यादि कम!
४. कार्य-स्थल (ऑफ़िस) में अपने काम पर ज़्यादा ‘फ़ोकस’ और ’वाटर-कूलर डिस्कशन्स’ पर कम
!
५. नए साल में सारे ‘बिलों’ का समय पर भुगतान
६. नए साल में सारी ई-मेल्स का समय पर ज़वाब
७. नए साल में एक नए शगल/’हॉबी’/विधा/खेल में मास्टरी
८. अगले साल ‘नो प्रोक्रैस्टिनेशन’ याने आज का काम कल पर टालना बंद
९. (नोट: इस ’रिज़ाल्यूशन’ के बारे में कल सोचता हूँ)
१०. अगले साल के लिये ‘रिज़ाल्यूशंस’ बनाना (देखें – उपरोक्त बिन्दु १ से ९)
7 Comments »
RSS feed for comments on this post. TrackBack URI
Leave a comment
Blog at WordPress.com. | Theme: Pool by Borja Fernandez.
Entries and comments feeds.
धन्यवाद आपने मेरा समय बचा लिया. अपने लिए कोपी-पेस्ट कर लेता हूँ
Comment by संजय बेंगाणी — December 31, 2006 #
Comment by Pratik Pandey — December 31, 2006 #
१० वें रिजाल्यूशन की जगह यह होना चाहिये कि पहले ९ कभी नहीं पूरे किये जायेंगे!
Comment by अनूप शुक्ला — December 31, 2006 #
हा हा, काफी शोध के बाद बन पाई होगी यह सूची- इतना सब वो भी सिर्फ एक साल की अल्प अवधि में. आप महान हैं, नमन करता हूँ. बहुत कुछ सिखना है आपसे.
Comment by समीर लाल — December 31, 2006 #
वो पहले वाला बोत सई मालूम पड़ता है। मुझे भी जँच रहा है पर शुरुआत आप करें।
Comment by Shrish — December 31, 2006 #
सुकुल जी: उसके लिये रिज़ाल्यूशन बनाने की ज़रूरत ही नहीं है!
समीर जी: अरे शोध वोध क्या हर साल हर समय दिमाग में रहती है…ऐसे ही एक आध सूचियाँ!
श्रीश जी: पहले आप!
संजय: किसी के काम तो आयी ये लिस्ट!
प्रतीक :
Comment by अन्तर्मन — December 31, 2006 #
आपने तो सिर्फ़ अभी सोचा ही है , मैने तो इस पर पिछले कुछ महीनो से पालन भी शुरु कर दिया है,जब से इन चिट्ठों के चक्कर मे मेरे प्रिये कबूतर मर गये ।
Comment by PRABHAT TANDON — January 1, 2007 #