नव-वर्ष : एक कविता

December 31, 2006 at 1:30 am | In कविता, समसामयिक | 3 Comments

boat-at-sunrise.jpg

नए वर्ष का कर अभिनंदन,

हम अपनी नौका को लेकर -

चलें नए पानी में खेने,

भू्लें विगत वर्ष का क्रंदन ।

 इस वसुधा का ध्यान रखेंगे,

देश-धर्म का मान करेंगे,

चहुंदिशि शांति रहेगी एवं -

प्रतिपल मानवता का वंदन। 

हर हाला हम पी जाएंगे,

हर एक पल हम जी जाएंगे,

हार नहीं मानेंगे फिर भी,

समय सर्प है – हम हैं चंदन।

3 Comments »

RSS feed for comments on this post. TrackBack URI

  1. हाला मत पियो लाला!

  2. सही है. पूर्ण आशा के साथ स्वागत करें नये साल का. शुभकामनायें.

  3. आपको नववर्ष की हार्दिक शुभकामनएं


Leave a comment

XHTML: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <pre> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Blog at WordPress.com. | Theme: Pool by Borja Fernandez.
Entries and comments feeds.