नए वर्ष – बीते पल
December 31, 2006 at 12:40 am | In मौज़-मस्ती, समसामयिक | 4 Commentsनव वर्ष के लिये आप सबको हार्दिक मंगलकामनाएं!
सोच रहा था कि क्या लिखूं, तभी सोचा कि मैंने अपने पिछले दस सालों में लोगों को ’हैप्पी न्यू इयर’ किन-किन शहरों में बोले हैं, और कैसे - तो यह रही एक संक्षिप्त झलक:
१. १९९७ – लखनऊ (नई नौकरी शुरू करने के पहले घर पर छुट्टियाँ, शायद हमेशा की तरह दूरदर्शन पर बीते वर्ष की झलकियां या नव वर्ष का ‘स्पेशल’ प्रोग्राम देखा )
२. १९९८ – पूना (अमेरिका स्थानांतरण के पहले की तैयारियाँ, शायद किसी रेस्टोरेंट में दोस्तों के साथ)
३. १९९९ – लखनऊ ( घर पर छुट्टियाँ, अमेरिका यात्रा की तैयारियाँ)
४. २००० – सैन फ़्रान्सिस्को ( मौज - मस्ती, ’वाई -२के बग’ और नई सदी का स्वागत, एस. एफ़. शहर का ज़श्न दोस्तों के साथ)
५. २००१ – लास वेगास ( मौज - मस्ती *2, २००० का क्रिसमस भी यहीं ‘मनाया’ था, ५ दिन बाद फ़िर वापस आया! यह मेरा अभी तक देखा हुआ सबसे रोमांचक नव वर्ष स्वागत समारोह है)
६,७,८,९ : २००२,२००३, २००४, २००५ - (बैंगलोर/दक्षिण भारत के किसी क्लब/रेज़ार्ट या रेस्टोरेंट्स में परिवार के साथ समय बिताया)
८. २००६ – न्यू जर्सी (अमेरिका, घर में बैठकर परिवार के साथ टीवी पर टाइम्स स्क्वायर का नववर्ष समारोह देखा)
आशा है आप भी अपने पिछले नव वर्षों के बारे में संक्षेप/विस्तार से बताएंगे, कुछ नहीं तो ऐसी ही एक छोटी सी लिस्ट ही सही!
4 Comments »
RSS feed for comments on this post. TrackBack URI
Leave a comment
Blog at WordPress.com. | Theme: Pool by Borja Fernandez.
Entries and comments feeds.
भाई, मेरे हिसाब से २००१ वाला सही था
और २००६ वाला सबसे बेकार, टीवी देखना बेहद उबाऊ रहा होगा
Comment by Pratik Pandey — December 31, 2006 #
हमने इस साल नववर्ष की पूर्वसन्ध्या पर आपकी यह पोस्ट पढ़ी!
Comment by अनूप शुक्ला — December 31, 2006 #
हर वर्ष की तरह इस बार भी शुभकामनायें बांटरे और बटोरते नये साल में पहूँच जायेंगे और यह शुभ कार्य पिछ्ले ८ वर्षों से निर्बाध रुप से टोरंटो से किया जा रहा है. हार्दिक मंगलकामनाएं.
Comment by समीर लाल — December 31, 2006 #
नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। अगले साल हम भी इस तरह की लिस्ट बनाते हुए लिखेंगे कि पिछ्ला साल चिट्ठों पर शुभकामनाएं देते हुए मनाया।
Comment by Shrish — December 31, 2006 #