नव-वर्ष की नई तुकबंदी
January 7, 2007 at 12:54 pm | In कविता, समसामयिक, हास्य-व्यंग्य | 13 Commentsजब तक तुकबंदी करने पर कोई टैक्स नहीं लगता है…हम भी लिखते रहेंगे!
कुछ दिनों पहले जब मैं पुराने साल के धूल-जंग लगे दिये की साफ़-सफ़ाई कर रहा था तो उसमें से एक धुंधला-सा चेहरा दिखा….अचानक वो दिये से बाहर निकला और मुझसे बोला- “पहचान कौन?”। मैने अचकचाकर ज़वाब दिया..”याद नहीं आ रहा….?”। उसने अपना परिचय दिया – “मैं नये साल का जिन्न..अपनी नये साल की ख़्वाहिशें बता?” । खैर.. हमने तुरंत अपनी ‘न्यू इयर विशेज़’ की एक तुकबंदी की..और उसे सुना दी..अब यह आपके सामने पेश है:
हर इक चिट्ठे में पोस्ट रहे
बुश मिडिल ईस्ट का दोस्त रहे,
सबकी प्लेटों में टोस्ट रहे,
पार्टी में मुर्गा-रोस्ट रहे।
सलमानों पर शर्ट रहे
मलिकाओं पर स्कर्ट रहे
अपने-अपने धंधे में,
हर इक बंदा एक्स्पर्ट रहे।
चेहरों पर हर्ष विशेष रहे,
बढ़ता अपना विनिवेश रहे,
विकसित देशों की सूची में,
सर्वोपरि अपना देश रहे।
इन्सानों में मेल रहे,
इन्बाक्सों में ई-मेल रहे,
ओलंपिक खेलों की सूची में,
गुल्ली-डंडा भी खेल रहे ।
पूरी के संग भेल रहे,
पटरी पर हर इक रेल रहे,
गुंडों को तिहाड़ की जेल रहे,
कम्फ्यूटर वायरस फ़ेल रहे।
हर इक दीपक में तेल रहे,
दूकानों में सेल रहे,
असुरक्षित जीवों की श्रेणी से,
बाहर मानव और व्हेल रहे।
राष्ट्रों में विचार-विमर्श रहे,
हर दिन अपना नव-वर्ष रहे,
हम सब भक्तों के मस्तक पर,
ईश्वर-कर का स्पर्श रहे।
हमारी हवाई यात्राएं -एक सूची
January 7, 2007 at 3:19 am | In यात्रा, यादें, विदेश | 8 Comments(डिस्क्लेमर: इस पोस्ट में कोई यात्रा-वृत्तांत नहीं है, डिटेल्स बाद की पोस्टों में आएंगी)
फुरसतिया जी के साइकिल यात्रा वृत्तांत से प्रेरित होकर हमने सोचा कि हम भी अपनी यात्राओं के बारे में कु्छ लिखें…पर यह क्या…न हमें इतनी फ़ुरसत है…न ही ज़्यादा साइकिल चलाई है..और न ही लेखन में हमारी इतनी एक्स्पर्टीज़ है। फिर भी…भाई चिट्ठाकारी पर हम सबका समान अधिकार है, और उससे भी अच्छी बात ये कि वर्ड्प्रेस ने हमें चिट्ठा फ़्री दिया है।
सबसे पहले मैं उन एयर्पोट्स को सूचीबद्ध करता हूँ जिनस होकर मैंने यात्राएं की हैं..(किसी विशेष क्रम में नहीं)। इन सब यात्राओं सें कुछ न कुछ खट्टी-मीठी, रोचक यादें जुड़ी हैं…
भारत:
१. लखनऊ
२. दिल्ली
३. मुम्बई
४.बैंगलोर
५.चेन्नई
६. पुणे
अमरीका:
१. न्यूयार्क (जे.एफ़.के.)
२. नूवर्क (न्यू जर्सी)
३. क्लीवलैंड (ओहायो)
४.शिकागो (ओ’हायर)
५.सिन्सिनाटी (ओहायो)
६.डेट्राइट (मिशिगन)
६.सैन फ़्रान्सिस्को (कैलिफ़ोर्निया)
७.लास एंजिलिस
८.ओरेन्ज काउन्टी (कैलिफ़ोर्निया)
९. ओकलैंड (कैलिफ़ोर्निया)
१०. बोस्टन
यूरोप:
१. ज्यूरिख़(स्विटज़र्लैंड)
२.म्यूनिख़(जर्मनी)
३. फ़्रैंकफ़र्ट
४.एम्सटर्डम
५.लंदन
एशिया:
१. ताइपेई
२. सियोल
३.सिंगापुर
इनमें से कई हवाई अड्डों पर मैं एकाधिक बार विचरण कर चुका हूँ…पर ये सारे शहर नहीं देखे हैं।
मैंने इन एयर लाइनों पर यात्राएं की हैं:
१. एयर इंडिया
२.इन्डियन एयर लाइंस
३.जेट एयर्वेज़
४. सहारा एयरलाइंस
५. अमेरिकन एयरलाइंस
६. कान्टिनेंटल
७. एटीए
८. डेल्टा
९. स्विस एयर
१०. के एल एम (नीदरलैंड्स)
११. नार्थ्वेस्ट ए.
१२. सिंगापुर एयरलाइंस
१३. वर्जिन
१४. लुफ़्तान्ज़ा
इन सब में सबसे लम्बा उड़ान समय (लेग) रहा है (१३ घंटे कुछ मिनट ) सैन फ़्रांसिस्को से ताइपेई/सियोल।
सबसे छोटा उड़ान समय रहा है….१० मिनट (आरेंज काउंटी से लास एंजिलिस,४० मील)।
सबसे अधिक अच्छा यात्रा का अनुभव रहा है – सिंगापुर एयरलाइंस
सबसे ख़राब यात्रा अनुभव: इंडियन एयरलाइंस (बहुत ही मज़ेदार यात्रा..आज तक शब्दों में यह अनुभव बाँध नहीं पाया हूँ)
आगे की बातें अगले अंकों में…आशा है आप भी हमें अपने कुछ यात्रा अनुभवों के बारे में बताएंगे! तब तक के लिये जय हिंद!
Blog at WordPress.com. | Theme: Pool by Borja Fernandez.
Entries and comments feeds.