नव-वर्ष की नई तुकबंदी

January 7, 2007 at 12:54 pm | In कविता, समसामयिक, हास्य-व्यंग्य | 13 Comments

जब तक तुकबंदी करने पर कोई टैक्स नहीं लगता है…हम भी लिखते रहेंगे!

कुछ दिनों पहले जब मैं पुराने साल के धूल-जंग लगे दिये की साफ़-सफ़ाई कर रहा था तो उसमें से एक धुंधला-सा चेहरा दिखा….अचानक वो दिये से बाहर निकला और मुझसे बोला- “पहचान कौन?”। मैने अचकचाकर ज़वाब दिया..”याद नहीं आ रहा….?”। उसने अपना परिचय दिया – “मैं नये साल का जिन्न..अपनी नये साल की ख़्वाहिशें बता?” । खैर.. हमने तुरंत अपनी ‘न्यू इयर विशेज़’ की एक तुकबंदी की..और उसे सुना दी..अब यह आपके सामने पेश है:

हर इक चिट्ठे में पोस्ट रहे

बुश मिडिल ईस्ट का दोस्त रहे,

सबकी प्लेटों में टोस्ट रहे,

पार्टी में मुर्गा-रोस्ट रहे।

सलमानों पर शर्ट रहे

मलिकाओं पर स्कर्ट रहे

अपने-अपने धंधे में,

हर इक बंदा एक्स्पर्ट रहे।

चेहरों पर हर्ष विशेष रहे,

बढ़ता अपना विनिवेश रहे,

विकसित देशों की सूची में,

सर्वोपरि अपना देश रहे।

इन्सानों में मेल रहे,

इन्बाक्सों में ई-मेल रहे,

ओलंपिक खेलों की सूची में,

गुल्ली-डंडा भी खेल रहे ।

पूरी के संग भेल रहे,

पटरी पर हर इक रेल रहे,

गुंडों को तिहाड़ की जेल रहे,

कम्फ्यूटर वायरस फ़ेल रहे।

हर इक दीपक में तेल रहे,

दूकानों में सेल रहे,

असुरक्षित जीवों की श्रेणी से,

बाहर मानव और व्हेल रहे।

राष्ट्रों में विचार-विमर्श रहे,

हर दिन अपना नव-वर्ष रहे,

हम सब भक्तों के मस्तक पर,

ईश्वर-कर का स्पर्श रहे।

13 Comments »

RSS feed for comments on this post. TrackBack URI

  1. वाह जी तुकबंदी काहे की यह तो अच्छी खासी कविता हो गई।

    हर इक चिट्ठे में पोस्ट रह

    ये लाइन छूट गई लगती है – हर इक पोस्ट पे टिप्पणी रहे। :)

  2. बहुत खुब, लगे रहो:

    बेस्ट मेरी यह पोस्ट रहे
    टिप्पणी सबसे मोस्ट रहे
    मनोबल में बस बोस्ट रहे
    प्राईवेट सर्वर मेरा होस्ट रहे.

    :) :)

  3. kya baat hai !!!!!

    bahut badhiya !!

    Reetesh gupta

  4. बडा सही लिखे हो, लगता है जरूर अंतर्मन से निकली होंगे इतने जबरदस्त बोल

  5. आपकी सारी कामनायें पूरी हों!

  6. tukbandi likh kar usse tukbandi kah sakne ki himmat kam logon me hee hotee hai sab. kavita bas ek list se jayda kuch nahee par apki himmat se kuch nayaa seekh saka hun is naye saal me…dhanyavad

  7. सही है,
    अच्छी लगी, मजा आया, लगे रहो।
    यार! जिन्न से और भी कोई बातचीत हुई तो उसका भी ब्योरा दिया जाए।

  8. मजेदार तुकबन्दी
    लगे रहो

  9. वाह! तुकबंदियों में जो ख्वाहिशें जाहिर की गई हैं, उसे कोई जिन्न तो नहीं, परंतु हम भारतीय मिलकर उन्हें निश्चित रूप से साकार कर सकते हैं।

  10. wah jiju ..kya baat hai yaar…kitna achcha likha hai…yeh kab se shuru kar diya ? trust me its really nice..keep writing .

  11. आप सब की हौसला आफ़ज़ाई और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया!

  12. Adult personal ads from swingers and swappers, couples, singles, bi,
    swingers ads and wives amateur couples Swingers Club

  13. verizon speed test
    [URL=http://pimesoqek.yourfreehosting.net/verizon-speed-test/]verizon speed test[/URL]
    zumies
    [URL=http://pimesoqek.yourfreehosting.net/zumies/]zumies[/URL]
    travis county appraisal
    [URL=http://pimesoqek.yourfreehosting.net/travis-county-appraisal/]travis county appraisal[/URL]
    dreamweaver download
    [URL=http://pimesoqek.yourfreehosting.net/dreamweaver-download/]dreamweaver download[/URL]
    nick hogan
    [URL=http://pigifaget.yourfreehosting.net/nick-hogan/]nick hogan[/URL]
    linksys router setup
    [URL=http://pimesoqek.yourfreehosting.net/linksys-router-setup/]linksys router setup[/URL]
    786 area code
    [URL=http://pigifaget.yourfreehosting.net/786-area-code/]786 area code[/URL]
    area code 951
    [URL=http://pigifaget.yourfreehosting.net/area-code-951/]area code 951[/URL]
    sharon reed
    [URL=http://pigifaget.yourfreehosting.net/sharon-reed/]sharon reed[/URL]
    pods moving
    [URL=http://pimesoqek.yourfreehosting.net/pods-moving/]pods moving[/URL]


Leave a comment

XHTML: <a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <pre> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

Blog at WordPress.com. | Theme: Pool by Borja Fernandez.
Entries and comments feeds.