हमारी हवाई यात्राएं -एक सूची
January 7, 2007 at 3:19 am | In यात्रा, यादें, विदेश | 8 Comments(डिस्क्लेमर: इस पोस्ट में कोई यात्रा-वृत्तांत नहीं है, डिटेल्स बाद की पोस्टों में आएंगी)
फुरसतिया जी के साइकिल यात्रा वृत्तांत से प्रेरित होकर हमने सोचा कि हम भी अपनी यात्राओं के बारे में कु्छ लिखें…पर यह क्या…न हमें इतनी फ़ुरसत है…न ही ज़्यादा साइकिल चलाई है..और न ही लेखन में हमारी इतनी एक्स्पर्टीज़ है। फिर भी…भाई चिट्ठाकारी पर हम सबका समान अधिकार है, और उससे भी अच्छी बात ये कि वर्ड्प्रेस ने हमें चिट्ठा फ़्री दिया है।
सबसे पहले मैं उन एयर्पोट्स को सूचीबद्ध करता हूँ जिनस होकर मैंने यात्राएं की हैं..(किसी विशेष क्रम में नहीं)। इन सब यात्राओं सें कुछ न कुछ खट्टी-मीठी, रोचक यादें जुड़ी हैं…
भारत:
१. लखनऊ
२. दिल्ली
३. मुम्बई
४.बैंगलोर
५.चेन्नई
६. पुणे
अमरीका:
१. न्यूयार्क (जे.एफ़.के.)
२. नूवर्क (न्यू जर्सी)
३. क्लीवलैंड (ओहायो)
४.शिकागो (ओ’हायर)
५.सिन्सिनाटी (ओहायो)
६.डेट्राइट (मिशिगन)
६.सैन फ़्रान्सिस्को (कैलिफ़ोर्निया)
७.लास एंजिलिस
८.ओरेन्ज काउन्टी (कैलिफ़ोर्निया)
९. ओकलैंड (कैलिफ़ोर्निया)
१०. बोस्टन
यूरोप:
१. ज्यूरिख़(स्विटज़र्लैंड)
२.म्यूनिख़(जर्मनी)
३. फ़्रैंकफ़र्ट
४.एम्सटर्डम
५.लंदन
एशिया:
१. ताइपेई
२. सियोल
३.सिंगापुर
इनमें से कई हवाई अड्डों पर मैं एकाधिक बार विचरण कर चुका हूँ…पर ये सारे शहर नहीं देखे हैं।
मैंने इन एयर लाइनों पर यात्राएं की हैं:
१. एयर इंडिया
२.इन्डियन एयर लाइंस
३.जेट एयर्वेज़
४. सहारा एयरलाइंस
५. अमेरिकन एयरलाइंस
६. कान्टिनेंटल
७. एटीए
८. डेल्टा
९. स्विस एयर
१०. के एल एम (नीदरलैंड्स)
११. नार्थ्वेस्ट ए.
१२. सिंगापुर एयरलाइंस
१३. वर्जिन
१४. लुफ़्तान्ज़ा
इन सब में सबसे लम्बा उड़ान समय (लेग) रहा है (१३ घंटे कुछ मिनट ) सैन फ़्रांसिस्को से ताइपेई/सियोल।
सबसे छोटा उड़ान समय रहा है….१० मिनट (आरेंज काउंटी से लास एंजिलिस,४० मील)।
सबसे अधिक अच्छा यात्रा का अनुभव रहा है – सिंगापुर एयरलाइंस
सबसे ख़राब यात्रा अनुभव: इंडियन एयरलाइंस (बहुत ही मज़ेदार यात्रा..आज तक शब्दों में यह अनुभव बाँध नहीं पाया हूँ)
आगे की बातें अगले अंकों में…आशा है आप भी हमें अपने कुछ यात्रा अनुभवों के बारे में बताएंगे! तब तक के लिये जय हिंद!
8 Comments »
RSS feed for comments on this post. TrackBack URI
Leave a comment
Blog at WordPress.com. | Theme: Pool by Borja Fernandez.
Entries and comments feeds.
लो कल्लो बात, हम तो कह रहे थे कि अब आप सुनाएंगे कि फ्लाइट चली तो आसमान में कैसा नजारा था, हवा में उड़ने में कैसा आनन्द आता है साथ ही फोटू-फाटू भी दिखाओगे। आप तो बस जगहों के नाम बताकर निपट लिए।
Comment by Shrish — January 7, 2007 #
आगे का इन्तजार है।
Comment by उन्मुक्त — January 7, 2007 #
चलिये अब किस्सा शुरु किया जाये. उपर वाली सूची याद नहीं की है. किस्सों में तो उनका जिक्र नाम लेकर ही करियेगा. कहीं सिर्फ क्रमांक देने वाले हों तो याद कर लेंगे/ या प्रिंट करके रख लेंगे.
मजाक कर रहा हूँ, किस्सों का इंतजार है.
Comment by समीर लाल — January 7, 2007 #
श्रीश,उन्मुक्त,समीर जी….अरे यह सूची तो बस ‘अनुक्रमणिका’ है किस्सों की…फुरसत मिलते ही आगे लिखूंगा!
Comment by antarman — January 7, 2007 #
हम हवा-हवाई किस्सों के इंतजार में पलक- पांवड़े बिछाये हैं!
Comment by अनूप शुक्ला — January 7, 2007 #
मजा नही आया यार!
ये नाम तो हम, किसी भी एयरलाइन्स के टाइमटेबिल मे भी पढ लेते।
हम तो इन्तज़ार कर रहे थे, कि कैसे आप विमान मे चढे, कैसे विमान परिचायिका ने आपका स्वागत किया, कैसे आप पड़ोसी यात्री के बतियाए। वगैरहा, जहाँ गए, वहाँ कैसा लगा, क्या क्या देखा, वगैरहा वगैरहा।
अगर ये अनुक्रमणिका है तो पहले एक डिसक्लेमर होना चाहिए, या शीर्षक को बदल डालो, भई पाठको को निराश मत करो, नही तो दोबारा ब्लॉग पर आने से पहले सोचेंगे।
Comment by Jitu — January 7, 2007 #
निराशा के लिये क्षमा! डिस्क्लेमर डाल दूंगा!
Comment by antarman — January 7, 2007 #
itni shaadgi…!laaga ki aapke saath agar mai hota to aashama me ud rahaa hota.ummid hai aapki yaatraa jaari rahegi aur hame bhi usake anubhav milte rahenge.
Comment by Divyabh — January 7, 2007 #